महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
Badaun News - उझानी की विधवा महिला शबनम ने मुख्यमंत्री को न्याय की गुहार लगाई है। वह 14 वर्षों से मस्जिद के मकान में किराए पर रह रही हैं, लेकिन एक व्यक्ति पिछले पांच महीने से उन्हें परेशान कर रहा है। शबनम ने बताया...

उझानी कस्बे की रहने वाली विधवा महिला शबनम ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। शबनम का कहना है कि वह पिछले 14 वर्षों से मस्जिद के मकान में किराए पर रह रही हैं और हर महीने समय पर किराया देती हैं। उनके अनुसार मस्जिद की देखरेख करने एक व्यक्ति पर पांच महीने से उन्हें परेशान कर रहा है। वह कभी बिजली का कनेक्शन काट देता है तो कभी पानी बंद कर देता है। शिकायती पत्र में शबनम ने बताया कि राजू की दबंगई से वह डिप्रेशन में चली गई हैं और अब पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि या तो उन्हें आत्मदाह की अनुमति दी जाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।