Ranchi Court Sentences Suraj Oraon and Mogo Chandra Oraon to Life Imprisonment for Mother-in-Law s Murder सास की हत्या करने पर उम्र कैद की सजा, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Court Sentences Suraj Oraon and Mogo Chandra Oraon to Life Imprisonment for Mother-in-Law s Murder

सास की हत्या करने पर उम्र कैद की सजा

रांची में अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने सास की हत्या के मामले में सूरज उरांव और मोगो चंद्र उरांव को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों ने मोबाइल विवाद में शंकुतला देवी की हत्या की थी। 25 अप्रैल को...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 29 April 2025 08:58 PM
share Share
Follow Us on
सास की हत्या करने पर उम्र कैद की सजा

रांची, विशेष संवाददाता। अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने मंगलवार को सास की हत्या के मामले में ट्रायल फेस कर रहे अभियुक्त सूरज उरांव और मोगो चंद्र उरांव को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर जुर्माना लगाया है। अदालत में दोनों को 25 अप्रैल को दोषी ठहराया था। अभियुक्त पर अपनी सास शंकुतला देवी को मोबाइल विवाद में सिर पर पत्थर से वार कर हत्या करने का आरोप था। इसमें दूसरे अभियुक्त ने साथ दिया था। घटना को लेकर 22 अप्रैल 2021 को अभियुक्तों के खिलाफ लापुंग थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अभियुक्त ने बेड़ो निवासी सोनी कुमारी से 2018 में प्रेम विवाह किया था। शादी के दो साल बाद सूरज की दोस्ती किसी दूसरी महिला से हो गई थी, जिसे घर लाकर साथ रहने लगा था। इस पर उसकी पत्नी मायके चली गई। सूरज ने ससुराल जाकर पत्नी का मोबाइल लेकर चला गया। मांगने पर विवाद हुआ और घटना का अंजाम दिया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।