दिव्यांग महिला पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Bagpat News - ज्ञान एंक्लेव में एक दिव्यांग महिला और उसकी एक वर्षीय बेटी पर 9 मई को पड़ोसियों ने हमला किया। पुलिस ने तीन नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस...

शहर के ज्ञान एंक्लेव में गत नौ मई की रात घर में घुसकर दिव्यांग महिला और उसकी एक साल की बेटी पर हमला किए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। शहर में बड़ौत मार्ग पर स्थित ज्ञान एंक्लेव निवासी दिव्यांग महिला बबीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत नौ मई की रात वह अपनी एक वर्षीय बेटी के साथ घर पर अकेली थी। तभी पड़ोसी सतीश, अखिल और सुमित अपने साथ आठ-दस युवकों को लेकर मकान में घुस गए।
आरोप लगाया कि घर में घुसकर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे ईंट पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। उसकी बेटी को भी जान से मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग वहां आए, तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसके घर पर हमला करने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद है। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी का कहना कि तहरीर मिलने पर सतीश, अखिल, सुमित और दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।