राम नवमी: मनमोहक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा
Bagpat News - बागपत के धर्मनगरी बड़ागांव में रविवार को राम नवमी पर देवी दुर्गे की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ आदर्श माध्यमिक विद्यालय से हुआ और इसमें भगवान शिव, गणेश, हनुमान सहित कई देवताओं की...

बागपत। धर्मनगरी बड़ागांव में रविवार को राम नवमी पर देवी दुर्गे की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा के जरिए स्वागत हुआ। श्रद्धालुओं ने मां की आरती उतारी। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। रामनवमी पर्व पर बड़ागांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ दिगंबर जैन मंदिर के पास स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय से हुआ। बैंडबाजों से सुसज्जित शोभायात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र त्यागी ओर सुभाष त्यागी ने किया। यात्रा में देवी दुर्गे के साथ ही भगवान शिव-पार्वती, भगवान गणेश, हनुमान, भगवान राम समेत ईष्ट देवों की दर्जनों मनमोहक झांकियां शामिल रही। कई स्थानों पर यात्रा पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की और मां दुर्गे की आरती उतारी।
यात्रा में नंदी पर सवार भोलेनाथ की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। मां मंशा देवी मंदिर समिति के तत्वावधान में निकली शोभायात्रा ने समूचे गांव का भृमन किया। यात्रा का समापन मंशा देवी मंदिर पहुंचकर हुआ। वहां शोभायात्रा में शामिल कलाकारों को सम्मानित किया गया। संचालन दिनेश त्यागी, नीरज त्यागी, उमेश त्यागी, सुशील त्यागी, नरेंद्र त्यागी, प्रदीप त्यागी, जोनी त्यागी, विदेश त्यागी, सौरव त्यागी, नदीद त्यागी, कन्नू त्यागी, दुष्यंत त्यागी आदि ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।