प्राण-प्रतिष्ठा के लिए प्रतिमाओं का हुआ विधिवत पूजन
Bagpat News - - भजन संध्या में गूंजे भक्तिमय स्वर, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभप्राण-प्रतिष्ठा के लिए प्रतिमाओं का हुआ विधिवत पूजनप्राण-प्रतिष्ठा के लिए प्रतिमाओं

कस्बे के सनातन ठाकुरद्वारा मंदिर में शुक्रवार को भव्य धार्मिक अनुष्ठान के तहत विभिन्न देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न हुई। पूरे दिन मंदिर परिसर में मंत्रोच्चारण और धार्मिक क्रियाओं की गूंज रही। श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से पूजन में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। बडी मान्यता के प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, दक्षिणमुखी हनुमान जी, नरसिंह भगवान, खाटू श्याम जी, दुर्गा माता, लक्ष्मी-नारायण जी और शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। शुक्रवार को पूजन का शुभारंभ मंदिर की शुद्धि से हुआ। इसके बाद गणपति पूजन और वेदियों का पूजन किया गया।
प्रतिमाओं को धूपाधिवास, फलाधिवास एवं वस्त्राधिवास कराया गया। पूजन कार्य आचार्य शिवम अग्निहोत्री, आचार्य आनंदेश्वर, आचार्य हर्ष शर्मा, आचार्य अंबे प्रसाद और आचार्य उमेश चंद द्वारा मंत्रोच्चारण और वैदिक विधियों के साथ पूर्ण कराया गया। मंदिर कमेटी के सदस्य अशोक गुप्ता, विनोद गुप्ता, जितेंद्र सिंघल, तरुण गुप्ता, विपुल गुप्ता, राम किशोर त्रिपाठी, सचिन वर्मा, संदीप वर्मा और सतीश गुप्ता ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।