Shri Shanti Nath Ceremony Held for National Defense and World Peace in Aminagar Sarai Jain Temple 64 अर्घ्य से हुआ प्रभु का पूजन, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsShri Shanti Nath Ceremony Held for National Defense and World Peace in Aminagar Sarai Jain Temple

64 अर्घ्य से हुआ प्रभु का पूजन

Bagpat News - अमीनगर सराय के जैन मंदिर में रविवार को देश की रक्षा और विश्व शांति के लिए श्री शांति नाथ विधान का आयोजन हुआ। प्रवीण जैन ने जलाभिषेक किया और मंत्रोच्चार के साथ विधान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने मिलकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतMon, 12 May 2025 02:41 AM
share Share
Follow Us on
64 अर्घ्य से हुआ प्रभु का पूजन

अमीनगर सराय। कस्बे के जैन मंदिर में रविवार को देश की रक्षा, अखंडता और विश्व शांति के लिए श्री शांति नाथ विधान का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम प्रवीण जैन ने भगवान का जलाभिषेक किया। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ विधान शुरू हुआ। सुधीर जैन और संजय जैन ने श्रीजी का अभिषेक किया। इसके बाद 64 अर्घ्य समर्पित करते हुए प्रभु का पूजन किया। देव, शास्त्र और गुरु की वंदना करते हुए पूजन किया। अरुण जैन, इंद्रसैन जैन, राकेश जैन, वीर सिंह जैन ने वेदी पर श्री फल चढ़ाए। विधान में उषा जैन, आचरण जैन, प्रधानाचार्य अनीता जैन, उषा जैन, कविता जैन, इशिका जैन समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।