Uttar Pradesh Teacher Union Honors Dr Umesh Chand Tyagi at Dighambar Jain Inter College Ceremony शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, सरकार का गंभीर होना जरूरी: उमेश चंद्र त्यागी, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsUttar Pradesh Teacher Union Honors Dr Umesh Chand Tyagi at Dighambar Jain Inter College Ceremony

शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, सरकार का गंभीर होना जरूरी: उमेश चंद्र त्यागी

Bagpat News - शहर के दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें डॉ उमेश चंद त्यागी को शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षकों की बड़ी संख्या उपस्थित रही। उमेश चंद त्यागी ने सरकार की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतThu, 8 May 2025 01:36 AM
share Share
Follow Us on
शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, सरकार का गंभीर होना जरूरी: उमेश चंद्र त्यागी

शहर के दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश चंद त्यागी को शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षकों शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के उमेश चंद त्यागी बड़ौत पहुंचे। जहां विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों, शिक्षक-शिक्षिकाओं बुके देकर व फूलमालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। जिले के लगभग सभी विद्यालयों की इकाई एवं प्रधानाचार्य द्वारा बुके, शाल, फूलमाला, प्रतीक चिह्न उपहार भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा के प्रति संवेदनहीन है।

शिक्षा का बाजारीकरण, व्यापारीकरण करने पर उतारू है। शिक्षकों की सेवा सुरक्षा पर चोट की जा रही है, चयन बोर्ड को समाप्त कर दिया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रकाश शर्मा जिला मंत्री संजीव तोमर, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष भरत सिंह, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सोलंकी, मंडल कोषाध्यक्ष तेजवीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सुदेश भारती, सोहनवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, शकील अहमद,प्रदीप शर्मा, ललित जैन, रुचि जैन,सीमा त्रिपाठी, चमन लाल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।