शराब तस्कर का आरोपी झारखंड से किया गिरफ्तार
गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में झारखंड से एक आरोपी को
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 8 May 2025 01:47 AM

गोराडीह पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में झारखंड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विष्णुदेव राय गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के भगवानपुर का रहने वाला है। उसपर तीन साल पहले वर्ष 2022 में गोराडीह थाना में शराब तस्करी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया, आरोपी मोटरसाइकिल से शराब की खेप लेकर जा रहा था। तभी पुलिस को देखते ही बाइक और शराब छोड़कर फरार हो गया था। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।