एक करोड़ से अधिक परियोजनाओं की समीक्षा
Bahraich News - बहराइच की डीएम मोनिका रानी ने एक करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। 998 परियोजनाओं में से 205 कार्य पूर्ण हो चुके हैं और 74 प्रतिशत भौतिक प्रगति प्राप्त की गई है। डीएम ने...

बहराइच,संवाददाता।डीएम मोनिका रानी ने जिले में एक करोड़ रुपए से अधिक योजनाओं के अन्तर्गत होने वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने तय समय सीमा में काम पूरा करने करने व गुणवत्ता पर नजर रखने की हिदायत दी है। 998 परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा में पाया गया कि अब तक 3407.08 करोड़ की धनराशि व्यय कर अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष 89 प्रतिशत वित्तीय प्रगति प्राप्त किया गया है। 205 निर्माण कार्य पूर्ण हो गये हैं, शेष निर्माणाधीन हैं। 998 परियोजनाओं में से नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति योजनान्तर्गत कुल 770 निर्माण कार्य उ.प्र. जल निगम (ग्रमीण) द्वारा कराया जा रहा हैं। 74 प्रतिशत भौतिक प्रगति प्राप्त की गयी हैं तथा 50 निर्माण कार्य पूर्ण हो गया। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग अन्तर्गत संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं का गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के लिये अगले माह में स्वंय निरीक्षण करें तथा निर्माण कार्य की प्रगति का नियमित रूप से अनुश्रवण करते रहें। सीडीओ मुकेश चन्द्र, डीएफओ बहराइच अजीत प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।