भूमि विवाद में मारपीट, महिला सहित चार घायल
Bahraich News - बहराइच के सुरसौती गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में संघर्ष हुआ। इस झड़प में 60 वर्षीय मेंही लाल और 22 वर्षीय उपदेश घायल हो गए, जबकि 65 वर्षीय रूप रानी और 15 वर्षीय रामू गंभीर रूप से घायल हो...
Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचThu, 8 May 2025 04:32 PM

बहराइच। दरगाह थाने के सुरसौती गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों मे जमकर लाठी डंडे चले। जिसके चलते एक पक्ष से 60 वर्षीय मेंही लाल पुत्र छोटे लाल, 22 वर्षीय उपदेश घायल हो गया। जबकि दूसरे पक्ष से 65 वर्षीय रूप रानी पत्नी बाबू लाल, 15 वर्षीय रामू पुत्र पटवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजा। चिकित्सकों ने घायलों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।