Leopard Attacks Farmer in Mihimpurva Local Community Rescues जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ा किसान, घायल, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsLeopard Attacks Farmer in Mihimpurva Local Community Rescues

जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ा किसान, घायल

Bahraich News - मिहींपुरवा, संवाददाता। खेत से लौटते समय तेंदुए ने शनिवार सुबह किसान पर हमला कर

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचSat, 24 May 2025 04:17 PM
share Share
Follow Us on
जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ा किसान, घायल

मिहींपुरवा, संवाददाता। खेत से लौटते समय तेंदुए ने शनिवार सुबह किसान पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए किसान तेंदुए से भिड़ गया। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में मौजूद लोग भी पहुंच गए। जिससे तेंदुआ जंगल में भाग कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत सेमरहना ग्राम पंचायत के मजरा काशीपुरवा के निकट नकछेद मौर्य का खेत है। जिसमें सब्जी की खेती करते हैं। शनिवार की सुबह अपने खेत में अपने पुत्र राजकुमार मौर्य उम्र लगभग 22 वर्ष के साथ सब्जी तोड़ने गए थे। नकछेद सब्जी लेकर नैनिहा मंडी चले गये। राजकुमार मौर्य खेत के निकट तालाब पर हाथ पैर धोने चले गए।

तभी तेंदुआ जंगल से निकलकर पीछे से राजकुमार मौर्य पर हमला कर दिया। तेंदुए से जान बचाने के लिए राजकुमार भिड़ गए। शोर भी मचाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे दूसरे किसान भी हांका लगाते हुए पहुंच गए। जिस पर तेंदुआ उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने सूचना मोतीपुर रेंज कार्यालय को दिया। मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेंद्र कुमार तिवारी वन विभाग की टीम के साथ पहुंचे। घायल राजकुमार को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर भेजा। जहां राजकुमार का इलाज चल रहा है। क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेंद्र कुमार तिवारी ने 2000 की आर्थिक सहायता दी है। तेंदुए के हमले को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।