रैबीज संक्रमित को परिजन अस्पताल में छोड़ भागे, कराहते हुए मौत
Bahraich News - बहराइच में एक बुजुर्ग रैबीज पीड़ित मरीज को उसके परिवार ने मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में छोड़ दिया। मरीज कुत्तों की तरह भौंक रहा था और कराह रहा था। डॉक्टरों ने उसे भर्ती किया लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने...

बहराइच, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी के पास रैबीज पीड़ित मरीज को उसके परिवार वाले छोड़कर चले गए। मरीज कुत्तों की तरह भौंक रहा था कराहते कराहते उसकी सांस उखड़ गई हालांकि लोगों की मदद से उसे भर्ती किया गया था। इस घटना से डॉक्टर, स्टाफ और मरीज हैरान हैं। इस हालत में भला परिजन उसे कैसे छोड़ गए। दरअसल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के निकट बुधवार शाम एक बुजुर्ग मरीज कुत्तों की तरह भौंक रहा था। ईएमओ डा. रामेन्द्र त्रिपाठी को भनक लगी। उसे स्टाफ की मदद से इमरजेंसी के अंदर लाए। भर्ती कर इलाज शुरू ही किया था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास विफल होने पर फोटो व वीडियोग्राफी कराकर पहचान को मार्च्युरी में रखवाया है। डॉक्टरों का कहना है कि रैबीज पीड़ित खुद अस्पताल नहीं पहुंच सकता है। वह इस लायक नहीं रह जाता है। उसका शरीर अकड़ जाता है। और उसे उजाले से परेशानी होती है। उसकी आंखों से दिखाई नहीं पड़ता। वह पहचान सकने में असफल हो जाता है। मरीज मेडिकल कालेज खुद कैसे आया। इसे जरूर परिजन छोड़कर चले गए। कुत्ते के काटने पर एंटी रैबीज वैक्सीन डोज न लगने पर रैबीज के लक्षण मरीज में पाए जाने पर मरीज तड़पता है। अलनग तरह की आवाज में चिल्लाता है। ईएमओ डा. रामेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि मरीज में कुत्ते के काटने से हुई रैबीज के लक्षण पाए गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।