सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा
Bahraich News - मिहींपुरवा में शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। बलहा विधायक सरोज सोनकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यात्रा में शामिल लोगों ने 'भारत माता की जय' और 'हिंदुस्तान...

मिहींपुरवा, संवाददाता। भारतीय सेवा के शौर्य का प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के लिए सेवा के सम्मान में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बलहा विधायक सरोज सोनकर रहीं। तिरंगा यात्रा पूर्वी बस स्टैंड, ढकवा बाबा मंदिर, राम जानकी मंदिर होते हुए चौराहा, बड़ी बाजार, छोटी बाजार, प्रकाश टॉकीज होते हुए पश्चिमी बस स्टैंड पर समाप्त हुई। हाथों में तिरंगा लहराते हुए लोगों ने भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान होश में आओ के नारे लगाए। विधायक ने कहा कि देश की सेवा पर गर्व है जिन्होंने पहलगाम हमले में निर्दोष लोगों को धर्म पूछ कर मांग का सिंदूर धोने वाले पाकिस्तान संरक्षित आतंकवादियों के न सिर्फ ठिकानों को ध्वस्त किया।
सैकड़ों आतंकवादियों तथा उनके ठिकानों को मिट्टी में मिलने का काम किया है। मोदी की सरकार में आतंकवादियों को किसी भी हाल में बख्सा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की तरफ आंख दिखाने वालों को मोदी सरकार मुंह तोड़ जवाब देगी। नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र मद्धेशिया, भाजपा नेता आलोक जिंदल, मंडल अध्यक्ष धनीराम लोधी, सत्येंद्र सिंह, रामादल मौर्य, सरदार गुरमीत सिंह, कुंवर मौर्या, पीयूष मौर्य, राजेश मौर्य, लवकुश मौर्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।