IPL 2025 Orange Cap Purple Cap Updated List After SRH vs RCB Match 65 Virat Kohli Jitesh Sharma Rajat Patidar ऑरेंज कैप के लिए विराट कोहली ने फिर लगाई रेस, पर्पल कैप लिस्ट में क्या बदलाव?, Ipl Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025IPL 2025 Orange Cap Purple Cap Updated List After SRH vs RCB Match 65 Virat Kohli Jitesh Sharma Rajat Patidar

ऑरेंज कैप के लिए विराट कोहली ने फिर लगाई रेस, पर्पल कैप लिस्ट में क्या बदलाव?

आईपीएल 2005 की ऑरेंज और पर्पल कैप लिस्ट में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि विराट कोहली ने कुछ पायदान की छलांग जरूर लगाई है। कोहली अब आठवें स्थान से ऊपर उठकर छठवें स्थान पर आ गए हैं।

Deepak लाइव हिन्दुस्तानSat, 24 May 2025 12:16 AM
share Share
Follow Us on
ऑरेंज कैप के लिए विराट कोहली ने फिर लगाई रेस, पर्पल कैप लिस्ट में क्या बदलाव?

आईपीएल 2005 की ऑरेंज और पर्पल कैप लिस्ट में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि विराट कोहली ने कुछ पायदान की छलांग जरूर लगाई है। कोहली अब आठवें स्थान से ऊपर उठकर छठवें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, पर्पल कैप लिस्ट में मोहम्मद सिराज 11वें स्थान से खिसककर और नीचे चले गए हैं। एसआरएच के क्रुणाल पांड्या और हर्षल पटेल अब गेंदबाजों की लिस्ट में ऊपर पहुंच गए हैं।

सुदर्शन का जलवा
गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने 13 मैचों में 638 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी बहुत पीछे नहीं हैं। गिल ने 13 मैचों में 636 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर मौजूद मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव ने 13 मैचों में 583 रन बनाए हैं। वहीं, लखनऊ के मिचेल मार्श 12 मैचों में कुल 560 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं। पांचवें नंबर पर यशस्वी जायसवाल हैं और विराट कोहली 548 रन बनाकर छठवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

प्लेयरमैचरनऔसत
साई सुदर्शन1363853.16
शुभमन गिल1363657.81
सूर्यकुमार यादव1358372.87
मिचेल मार्श1256046.66
यशस्वी जायसवाल1455943.00
विराट कोहली1254860.88
जोस बटलर1353366.62
निकोलस पूरन1351146.45
केएल राहुल1250456.00
प्रभसिमरन सिंह1245838.16

पर्पल कैप रेस में क्या बदलाव
पर्पल कैप की रेस में भी बहुत थोड़ा सा बदलाव हुआ है। पर्पल कैप फिलहाल जीटी के पेसर प्रसिद्ध कृष्णा के पास है। उन्होंने 13 मैचों में 21 विकेट चटकाए हैं। वहीं, पैट कमिंस और क्रुणाल पांड्या भी इस लिस्ट में ऊपर आ गए हैं। हर्षल पटेल के विकेटों की संख्या भी 16 हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के स्पिनर नूर अहमद ने भी 13 मैचों में 21 शिकार किए हैं।

प्लेयरमैचविकेटऔसत
प्रसिद्ध कृष्णा132119.66
नूर अहमद132118.42
ट्रेंट बोल्ट121920.36
जोश हेजलवुड101817.27
वरुण चक्रवर्ती121719.35
जसप्रीत बुमराह91614.12
साई किशोर131620.50
अर्शदीप सिंह121621.93
वैभव अरोड़ा111624.43
हर्षल पटेल121625.56
पैट कमिंस131625.56
क्रुणाल पांड्या121525.53

गौरतलब है कि विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन की नाबाद 94 रन की पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल टी20 मैच में शुक्रवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 42 रन से शिकस्त दी। किशन छह रन से शतक पूरा करने से चूक गये लेकिन उन्होंने 48 गेंद की अपनी नाबाद पारी में सात चौके और पांच छक्के जड़कर टीम का बड़ा स्कोर सुनिश्चित किया।एचआरएच ने छह विकेट पर 231 रन बनाने बाद आरसीबी की पारी को 19.5 ओवर में 189 रन पर समेट दिया। इस हार से आरसीबी के लिए तालिका में शीर्ष दो में जगह बनाने की राह कठिन हो गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।