Sunil Sarraf Appointed as SP State Secretary Celebrated by Traders in Ballia सपा के प्रदेश सचिव बने सुनील सर्राफ, आज आएंगे बलिया, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsSunil Sarraf Appointed as SP State Secretary Celebrated by Traders in Ballia

सपा के प्रदेश सचिव बने सुनील सर्राफ, आज आएंगे बलिया

Balia News - बलिया में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सुनील सर्राफ को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। व्यापारियों में खुशी है क्योंकि सर्राफ पिछले 30 वर्षों से व्यापार मंडल और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSun, 25 May 2025 10:57 PM
share Share
Follow Us on
सपा के प्रदेश सचिव बने सुनील सर्राफ, आज आएंगे बलिया

बलिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर शहर निवासी सुनील सर्राफ को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। इससे जिले के व्यापारियों में खुशी है। सुनील सर्राफ बीते करीब 30 वर्षों से व्यापार मंडल व स्वर्णकार संघ से जुड़कर काम कर रहे हैं। वर्तमान में वे अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। प्रदेश सचिव बनने के बाद सुनील सर्राफ पहली बार 26 मई को बलिया आ रहे हैं। वे सुबह दस बजे फेफना पहुंचेंगे। वहां से वाहनों के काफिले के साथ शहर में पहुंचेंगे। इस दौरान जगह-जगह उनके स्वागत की तैयारी की है।

वे मंदिरों में दर्शन-पूजन भी करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।