Darbhanga Airport Flight Cancellations and Delays Cause Passenger Disruption नयी दिल्ली की एक फ्लाइट रही रद्द, मुंबई से आयी लेट, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsDarbhanga Airport Flight Cancellations and Delays Cause Passenger Disruption

नयी दिल्ली की एक फ्लाइट रही रद्द, मुंबई से आयी लेट

दरभंगा एयरपोर्ट पर रविवार को एसजी 475 नंबर की फ्लाइट रद्द हो गई, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। एसजी 115 नंबर की फ्लाइट मुंबई से पांच घंटे की देरी से आई, जिससे कनेक्टिंग फ्लाइट लेने वाले यात्रियों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाMon, 26 May 2025 04:36 AM
share Share
Follow Us on
नयी दिल्ली की एक फ्लाइट रही रद्द, मुंबई से आयी लेट

दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर रविवार को दोपहर 12.15 बजे आने वाली एसजी 475 नंबर की फ्लाइट रद्द रही। इससे इस फ्लाइट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, मुंबई से सुबह नौ बजे आने वाली एसजी 115 नंबर की फ्लाइट पांच घंटे से भी अधिक की देरी से दरभंगा पहुंची। फलस्वरूप यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय सुबह 09.30 की जगह दोपहर 02.52 बजे दरभंगा से रवाना हुई। इस वजह से खासकर मुंबई से दुबई आदि के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेने वालों को परेशानी हुई। उधर, नयी दिल्ली से 10.55 बजे आने वाली क्यूपी 1405 नंबर की फ्लाइट 12.19 बजे दरभंगा पहुंची।

फलस्वरूप यह फ्लाइट 11.30 की जगह 01.13 बजे रवाना हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।