सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला की आंतें बाहर थीं : पुलिस
मध्य प्रदेश के खंडवा में एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों में से एक ने हमले के बाद महिला के शरीर में हाथ डाला, जिससे उसकी आंतें बाहर आ गईं। अत्यधिक रक्तस्राव के...

खंडवा, एजेंसी। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक ने हमले के बाद उसके शरीर के अंदर अपना हाथ डाला, जिसके बाद उसकी आंतें बाहर आ गईं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अत्यधिक रक्तस्राव के कारण महिला की मौत हो गई। खरगोन रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि अभी तक अपराध स्थल से कोई लकड़ी की छड़ बरामद नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में हरि और सुनील को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि यौन उत्पीड़न के बाद हरि ने उसके शरीर के अंदर अपना हाथ डाला, जिसके बाद उसकी आंतें बाहर आ गईं।
उसने आंतों को वापस डालने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं कर सका। सामूहिक दुष्कर्म शुक्रवार रात को हुआ और महिला की शनिवार दोपहर में मौत हो गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।