Thieves Steal Cash and Jewelry from Woman at Baria Bus Stand उचक्कों ने महिला के झोले से जेवर और नकदी उड़ाए, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsThieves Steal Cash and Jewelry from Woman at Baria Bus Stand

उचक्कों ने महिला के झोले से जेवर और नकदी उड़ाए

Balia News - बैरिया बस स्टैंड पर एक महिला के झोले से उचक्कों ने दस हजार रुपये नकद और सोने का मंगलसूत्र, कानों के झुमके चुरा लिए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। स्थानीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSat, 3 May 2025 12:25 AM
share Share
Follow Us on
उचक्कों ने महिला के झोले से जेवर और नकदी उड़ाए

बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सिकंदरपुर से अपने रिश्तेदार के यहां लालगंज जा रही महिला के झोले से उचक्कों ने गुरुवार की शाम बैरिया बस स्टैंड पर दस हजार रुपये नकद व सोने का मंगलसूत्र, कानों का झुमका उड़ा लिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिकंदरपुर के जलपा स्थान की गीता पत्नी बुद्धू माली दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज अपने रिश्तेदार सूचित माली के यहां जा रही थी। बैरिया बस स्टैंड पर लालगंज जाने के लिए बैठी थी। तभी तीन उचक्कों ने ऊपर-नीचे नोट और बीच में कागज भर कर एक बंडल महिला के सामने गिरा दिया और आपस में लड़ने लगे।

इसी बीच, एक युवक ने नोट के बंडल को यह कहते हुए कि दीदी यह बंडल आपका है, उसके झोले में डाल दिया। बाद में उचक्के झोले में हाथ डालकर नोट निकालने के क्रम में उसमें रखा मंगलसूत्र व कानों के झुमके तथा दस हजार नकद रूपये नकद भी उड़ा लिए। महिला को गहने गायब होने की जानकारी हुई तो बदहवाश हो गयी। आसपास के लोग जबतक कुछ समझ पाते, उचक्के गायब हो चुके थे। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उचक्कों की तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 10 दिन पहले भी इसी प्रकार की घटना एक अन्य महिला के साथ भी बैरिया जीप स्टैंड पर हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता से बैरिया में उचक्के सक्रिय हो गये हैं। इससे लोगों में भय है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।