Three-Day Folk Drama Festival Celebrated in Ballia Uttar Pradesh जनकपुर की धनुषयज्ञ लीला का हुआ सजीव मंचन, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsThree-Day Folk Drama Festival Celebrated in Ballia Uttar Pradesh

जनकपुर की धनुषयज्ञ लीला का हुआ सजीव मंचन

Balia News - बलिया में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी और जागरूक शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान ने तीन दिवसीय लोक नाट्य समारोह का आयोजन किया। पहले दिन आदर्श रामलीला मंडल अयोध्या के कलाकारों ने धनुष भंग लीला की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSun, 11 May 2025 01:14 AM
share Share
Follow Us on
जनकपुर की धनुषयज्ञ लीला का हुआ सजीव मंचन

बलिया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी (संस्कृति विभाग) लखनऊ एवं जागरूक शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान ने संयुक्त रूप से जिले में तीन दिवसीय लोक नाट्य समारोह का आयोजन किया। पहले दिन शुक्रवार की शाम रामलीला मैदान में आदर्श रामलीला मण्डल अयोध्या के कलाकारों ने धनुष भंग लीला को सजीव प्रस्तुति कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिए। शुभारंभ विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री गोरखपुर देवेन्द्र यादव, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय, डॉ. शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कलाकारों ने मानस की विभिन्न चौपाइयों की प्रस्तुति से लीला मंचन शुरू किया। मुख्य अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने कहा कि नाट्य समारोह लोक संस्कृति, परम्परा और लोककला कलाकारों को मंच प्रदान करना सार्थक प्रयास है, भविष्य मे जिले की समृद्ध लोक परम्परा को भी इसमें जोड़कर आयोजन किए जाए।

सर्वेक्षक शैलजा कान्त ने कहा कि लोक विधाओं के संरक्षण के यह आयोजन किया गया है। कलाकारों ने जिस तरह अभिनय किया, उससे भृगुनगरी में जनकपुर की धनुष यज्ञ लीला जीवंत हो गई है। लीला में श्रीराम का अभिनय उत्तम पाण्डेय, लक्ष्मण का सत्यम पाण्डेय, विश्वामित्र का बिन्देश्वरी मिश्र, राजा जनक का अभिनय प्रेमनारायण शर्मा ने किया। इस मौके पर डॉ. राजेन्द्र भारती, सुनील कुमार यादव, जयश मिश्र, विजय पाण्डेय, आशीष त्रिवेदी आदि थे। आभार संस्थान के सचिव अभय सिंह कुशवाहा जताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।