पोस्टर वार को लेकर भाजपाई नाराज, दिया धरना
Balrampur News - प्रदर्शन बलरामपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के होर्डिंग्स में बाबा साहब तस्वीर के साथ सपा

प्रदर्शन बलरामपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के होर्डिंग्स में बाबा साहब तस्वीर के साथ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की तस्वीर लगाएं जाने पर बुधवार को जिलेभर के अलग-अलग स्थानों पर भाजपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में भाजपाइयों ने सपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं में पैदल मार्च निकाला। बुधवार को विधानसभा सदर में तुलसीपार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में अटल भवन कार्यालय से अंबेडकर चौराहा तक पैदल मार्च निकाला गया। भाजपाई होर्डिंग व बैनर लेकर सपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते नजर आए।
अंबेडकर तिराहे पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक पलटूराम बोले कि भारत रत्न व संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का होर्डिंग में चित्र लगाना बहुत ही निंदनीय है। समाजवादी पार्टी ने अनुसूचित जाति, दलित समाज व बाबा साहब के अनुयायियों का अपमान करने का कार्य किया है। समाजवादियों के इस कृति को पूरा देश बर्दाश्त नहीं करेगा। अखिलेश यादव को इस कृति पर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, बिंदु विश्वकर्मा, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, प्रवीण सिंह, विशाल मिश्रा, जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, अब्दुल अजीज खान, अंशुमान शुक्ला, आलोक रंजन पांडे, संजय शर्मा, संजय शुक्ला, अनन्य गौरव मिश्रा, संदीप उपाध्याय, अभिषेक सिंह, अमन बंसल, अभिषेक चौहान, सभासद संदीप मिश्रा, नंदलाल तिवारी, विनोद गिरी, शरद कमलापुरी, धीरज मोदनवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में उतरौला विधानसभा में राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने अंबेडकर चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा बोले कि अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में कई बार बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। सपा सरकार में अखिलेश यादव ने बाबा साहब के नाम पर बने विभिन्न संस्थाओं का नाम बदलने का कार्य किया था। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष फणीन्द्र गुप्ता, महेंद्र प्रताप सिंह, देवानंद गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, सीबी माथुर, दुर्गा प्रसाद, नीरज गुप्ता, धर्मवीर चौरसिया आज मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।