Pachpedwa Hosts Panchayat Representatives Conference to Celebrate Ahilyabai Holkar s Legacy अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासनकाल को किया था:उदय, Balrampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsPachpedwa Hosts Panchayat Representatives Conference to Celebrate Ahilyabai Holkar s Legacy

अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासनकाल को किया था:उदय

Balrampur News - पचपेड़वा में मंशा मैरिज हाल में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि उदय प्रकाश त्रिपाठी ने अहिल्याबाई होलकर की दूरदर्शिता की सराहना की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुरWed, 28 May 2025 08:55 PM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासनकाल को किया था:उदय

पचपेड़वा, संवाददाता। अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत गैसड़ी विधानसभा के पचपेड़वा नगर स्थित मंशा मैरिज हाल में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू की ओर से किया गया। अतिथियों ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। मुख्य अतिथि उदय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर ने अपनी दूरदर्शिता से इतिहास में अमर स्थान बनाया। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा कि भारत के इतिहास में कई वीरांगनाएं हुई हैं, जिन्होंने अपने अद्वितीय शासन और दूरदर्शिता से इतिहास के पन्नों पर अमिट छाप छोड़ी।

ऐसी ही एक शख्सियत थीं मालवा की रानी अहिल्याबाई होलकर, जो न केवल एक शासक थीं, बल्कि धर्म, न्याय, सेवा और स्त्री शक्ति की प्रतीक भी थीं। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख पचपेड़वा मनोज तिवारी, ब्लाक प्रमुख गैसड़ी जगदम्बा सिंह शक्ति, नंद कुमार पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला जायसवाल, अजीज खान, गुडडू सिंह, मयूर सूर्यवंशी, कामेश्वर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, रामजी तिवारी, श्यामू चौधरी, अजय सैनी, इंद्रजीत साहू, शिवराम यादव, शेखर पांडेय, हरेंद्र दूबे, वैभव सिंह, महिनकी देवी, सुरेश विश्वकर्मा सहित तमाम ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।