Bride Refuses to Marry Wedding Ceremony Ends in Disappointment द्वारचार के बाद दुल्हन का जयमाल से इनकार, Banda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsBride Refuses to Marry Wedding Ceremony Ends in Disappointment

द्वारचार के बाद दुल्हन का जयमाल से इनकार

Banda News - -नरैनी के एक मैरिज हॉल में था शादी सामरोह का आयोजन द्वारचार के बाद दुल्हन का जयमाल से इनकारद्वारचार के बाद दुल्हन का जयमाल से इनकारद्वारचार के बाद दुल

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाMon, 12 May 2025 11:36 PM
share Share
Follow Us on
द्वारचार के बाद दुल्हन का जयमाल से इनकार

नरैनी। संवाददाता। नाच-गाना और गाजे-बाजे के साथ बारात पहुंची। धूमधाम से द्वाराचार हुआ। वक्त जयमाला का आया तो दुल्हन ने स्टेज पर जाने से इनकार कर दिया। रातभर मान-मनौव्वल चली। सबकुछ बेनतीजा रहा। इससे सुबह बारात को बैरंग लौटना पड़ा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की लड़की रानी (काल्पनिक नाम) का विवाह कस्बा निवासी एक प्रतिष्ठित परिवार में राजेश (काल्पनिक नाम) के साथ तय हुआ था। रविवार को कस्बा के अतर्रा मार्ग स्थित एक मैरिज हाल में दोनों पक्ष वैवाहिक रस्में पूरी करने पहुंचे। द्वारचार की रस्म धूमधाम से पूरी होने के बाद जयमाल का कार्यक्रम होना था। सजाए गए मंडप में दूल्हा दुल्हन के आने का इंतजार कर रहा था।

काफी समय बीत जाने के बाद भी जब दुल्हन जयमाल लेकर मंडप में नहीं पहुंची, तब बारातियों और घरातियों में सुगबुगाहट होने लगी। वर पक्ष के लोग माजरा समझने के लिए दुल्हन के पास पहुंचे और बात कर कारण जानने की कोशिश की। लड़की के शादी से इनकार करने की बात सुनते ही दोनों पक्ष के होश उड़ गए। मैरिज हाल में रात में दोनों पक्ष के बीच बातें हुईं। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया। सुबह बारात को बगैर लौटना पड़ा। वर पक्ष के लोगों ने बताया है कि लड़की की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वहीं, चर्चाएं रही कि लड़की पहले ही शादी के लिए तैयार नहीं थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।