बुद्ध ने विश्व में शांति एवं अहिंसा का मार्ग प्रशस्त किया
Amroha News - हसनपुर। आंबेडकर जन्मोत्सव समिति के संयोजन में सोमवार को नगर के आंबेडकर पार्क पर बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम मनाया गया। शुभारंभ भाजपा नेता हेम सिंह आर्

आंबेडकर जन्मोत्सव समिति के संयोजन में सोमवार को नगर के आंबेडकर पार्क पर बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम मनाया गया। शुभारंभ भाजपा नेता हेम सिंह आर्य ने किया। मास्टर जगत सिंह ने त्रिशरण एवं बुद्ध वंदना की। हेम सिंह आर्य ने तथागत बुद्ध के जीवन परिचय की विस्तार संग जानकारी दी। बताया कि बुद्ध ने विश्व में शांति एवं अहिंसा का मार्ग प्रशस्त किया। आज दुनिया को शांति की बहुत आवश्यकता है। दुनिया में शांति एवं विकास बिना तथागत बुद्ध के मार्ग के संभव नहीं है। कार्यक्रम अध्यक्षा ललिता रानी ने कहा कि बुद्ध की शिक्षा समाज में नई क्रांति लाने का काम कर रही हैं।
बुद्ध के सिद्धांत हर घर की जरूरत हैं। ग्राम प्रधान मीनू रानी ने कहा हम बुद्ध के माध्यम से दुनिया को मानवता का संदेश देने में कामयाब हो रहे हैं। आंबेडकर जन्मोत्सव समिति की अध्यक्षा चंचल सागर ने कहा बुद्ध की शिक्षा महिलाओं को सशक्त बना रही हैं। आंबेडकर विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि समाज को एकजुट होकर बुद्ध के सपनों का राष्ट्र बनाना होगा। इस दौरान सुशील भगत, रामपाल, जयवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, लता सागर, विनय प्रताप सिंह, तालिब खान, बदर कुरैशी आदि मौजूद रहे। उधर रामसरन एवं सुशीला आनंद हाईस्कूल में भी बुद्ध जयंती पर कार्यक्रम हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।