चोर समझ कर टोकने पर दिव्यांग को बंदूक की बट से पीटा
Banda News - बांदा। संवाददाता घर के बाहर सो रहे दिव्यांग ने चोर समझकर दबंगों को टोक

बांदा। संवाददाता घर के बाहर सो रहे दिव्यांग ने चोर समझकर दबंगों को टोक दिया। इससे नाराज दबंग दिव्यांग को उठाकर तलाब किनारे ले गए। उसे बदूंक की बटो से पीटा। इसके बाद पानी में फेक दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जसपुरा थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव निवासी 42 वर्षीय दिव्यांग उदयपाल पाल बुधवार की रात घर के बाहर सो रहा था। रात करीब दो बजे तीन लोग बंदूक लेकर निकलने अधेरे में उसने चोर समझकर उन्हे टोक दिया। इससे नाराज दबंग उसे बिस्तर समेत तालाब के किनारे ले गए। उसे बंदूक की बट से पीट कर जख्मी कर दिया और पानी में फेंक दिया। चीखपुकार सुनकर पड़ोसी ने टार्च की रोशनी दिखाते हुए ललकारा। इस पर दबंग मौके से फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ने बताया कि वह दो लोगों को पहचानता है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एक अन्य घटना में बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर गांव निवासी 50 वर्षीय कुसुम धवार की रात अपने तीन पुत्र 25 वर्षीय पप्पू, 22 वर्षीय महेश, 18 वर्षीय बच्चा के साथ खेत से घर लौट रहा था। तभी रास्ते मे छह लोग घेरकर गाली गालौज करने लगे। मना करने पर विवाद हो गया। सभी लोगों ने पिता पुत्र समेत चारों लोगों पर लाठी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे सभी लोग घायल हो गए। उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।