Frequent Power Outages Cause Public Anger in Banda s Fatehganj फतेहगंज फीडर:फाल्ट ने दिन भर छकाया,उपभोक्ताओं में आक्रोश, Banda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsFrequent Power Outages Cause Public Anger in Banda s Fatehganj

फतेहगंज फीडर:फाल्ट ने दिन भर छकाया,उपभोक्ताओं में आक्रोश

Banda News - बांदा के फतेहगंज इलाके में बिजली विभाग के तकनीकी फाल्टों ने लोगों को परेशान कर रखा है। गुरुवार को दिनभर बिजली गुल रहने से लोगों में आक्रोश देखने को मिला। एक साल से केबिल दुरुस्त करने के वादे के बावजूद...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाFri, 4 April 2025 12:19 AM
share Share
Follow Us on
फतेहगंज फीडर:फाल्ट ने दिन भर छकाया,उपभोक्ताओं में आक्रोश

बांदा। संवाददाता बिजली विभाग की आए दिन तकनीकी फाल्ट ने लोगों को हलकान कर रखा है। गुरुवार को दिन भर फतेहगंज इलाके में लोग फाल्ट के चलते बिजली को परेशान रहे। जिससे लोगों में आक्रोश नजर आया।

बिजली विभाग के आए दिन के तकनीकी फाल्टों ने लोगों को परेशान कर रखा है। लोगों का आरोप है कि करीब एक वर्ष का समय बीत गया लगातार केबिल दुरुस्त कराने और नई बिछवाने के दावे किए जा रहे हैं। इसके बाद भी आए दिन की तकनीकी फाल्ट आफत बन गए हैं। गुरुवार को दिन भर फतेहगंज इलाके में लोग बिजली को परेशान रहे। इलाके के रामदयाल,कमलेश ने बताया कि सुबह करीब दस बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद एक घंटे बाद आई। कुछ देर रहने के बाद फिर चली गई। इसके बाद बीच बीच कुछ देर को आती जाती रही। करीब शाम सात बजे एक बार फिर गुल हो गई। जिससे इलाके में लोग परेशान रहे। लोगों का कहना था कि तमाम प्रयासों के बावजूद व्यवस्था सुधर नही रही। गर्मी आते ही बिजली सताने लगी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।