मायके में विवाहिता ने फांसी लगा दी जान
Banda News - बांदा। संवाददाता नरैनी में एक विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

बांदा। संवाददाता नरैनी में एक विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ईंट-भट्ठा से घरवाले काम कर लौटे, तब घटना की जानकारी हुई। सियारपाखा (गुढ़ा कला) निवासी नत्थू साहू की 26 वर्षीय बेटी गोमती की तीन साल पहले शादी मध्यप्रदेश में जनपद पन्ना के धरमपुर थानाक्षेत्र स्थित गांव हीरापुर निवासी सुरेश के साथ शादी हुई थी। लगभग छह माह से मायका में थी। शनिवार लगभग दो बजे दोपहर परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद ईंट-भट्ठा काम पर चले गए। इस दौरान गोमती ने घर के अंदर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। देर शाम जब घरवाले काम से लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
दरवाजा खटखटाया पर कोई जवाब नहीं मिला। जंगले से अंदर झांककर देखा तो गोमती फांसी पर लटकी मिली। यह देख घरवाले चीख पड़े। आसपास के लोगों के जुटने के साथ ही जानकारी पर कोतवाली से एसआई रक्षा सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। पूछताछ और जांच-पड़ताल के बाद शव कब्जे में ले लिया। मृतका भाई देवीदीन साहू ने बताया कि ससुरालीजनों ने बहन को मार-पीटकर घर से निकाल दिया था। ससुरालियों की प्रताड़ना से बहन का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। छह माह से बहन मायका में थी। अपने पीछे डेढ़ साल का बेटा सत्यम छोड़ गई है। ससुराली पक्ष को सूचना दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।