Sudhir Kumar Pandey Appointed as Congress District Social Media Head in Darbhanga जिलाध्यक्ष बनने पर दी जा रही बधाई, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsSudhir Kumar Pandey Appointed as Congress District Social Media Head in Darbhanga

जिलाध्यक्ष बनने पर दी जा रही बधाई

दरभंगा में कांग्रेस के नए सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार पांडे का मनोनयन किया गया है। इस निर्णय से जिला कांग्रेस में खुशी का माहौल है। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने पत्र जारी कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाSun, 4 May 2025 08:46 PM
share Share
Follow Us on
जिलाध्यक्ष बनने पर दी जा रही बधाई

दरभंगा। कांग्रेस के नए सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार पांडे मनोनीत किये गए हैं। इस मनोनयन से जिला कांग्रेस में खुशी का माहौल है। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने इस बाबत पत्र जारी कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि इससे बिहार में डिजिटाइजेशन के दौर में सोशल मीडिया को मजबूती मिलेगी। जन-जन एवं गांव-गांव तक कांग्रेस पार्टी का इस माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर सुधीर को दरभंगा जिला कांग्रेस अध्यक्ष दयानंद पासवान, उप मेयर नाजिया हसन, पिंकू गिरी, संगीत साह, पूनम झा, जिला प्रवक्ता मो. असलम, राजा अंसारी आदि ने शुभकामनां दी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।