Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsDomestic Violence and Dowry Harassment Case Filed Against Husband and In-laws in Kushinagar
पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
Gorakhpur News - पिपराइच,हिन्दुस्तान संवाद। कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के वेन्दुआर निवासी विवाहिता खुशबू की तहरीर पर पुलिस ने पति बाबूलाल गौड़ ,सास लीलावती,न
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSun, 4 May 2025 08:56 PM

पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के वेन्दुआर निवासी विवाहिता खुशबू की तहरीर पर पुलिस ने पति बाबूलाल गौड़, सास लीलावती, ननद प्रेमलता व पूजा निवासी नवीपुर थाना पिपराइच के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। खुशबू ने बताया कि उसकी शादी सात वर्ष पूर्व बाबूलाल से हुई थी। दहेज में तीन लाख रुपए और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर हमेशा मारते-पीटते हैं। मेरी सिर्फ तीन पुत्रियां हैं। पुत्र को जन्म न देने के कारण भी मारते-पीटते हैं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।