City Inter College Elections Sanjay Kumar Gupta Elected President सिटी इंटर कॉलेज संस्था के फिर से प्रबंधक बने आलोक सिंह, Barabanki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsCity Inter College Elections Sanjay Kumar Gupta Elected President

सिटी इंटर कॉलेज संस्था के फिर से प्रबंधक बने आलोक सिंह

Barabanki News - बाराबंकी में सिटी इंटर कॉलेज की साधारण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। संजय कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, जगजीत सिंह को उपाध्यक्ष, आलोक सिंह को प्रबंधक और राजा सिंह को...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीThu, 24 April 2025 07:43 PM
share Share
Follow Us on
सिटी इंटर कॉलेज संस्था के फिर से प्रबंधक बने आलोक सिंह

बाराबंकी। संस्था सिटी इंटर कॉलेज की साधारण सभा की बैठक बुधवार को हुई। इसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें प्रबंध समिति का अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष जगजीत सिंह को चुना गया। प्रबंधक पद पर सरदार आलोक सिंह, सहायक प्रबंधक पद पर राजा सिंह चुने गए। प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में खुशीराम यादव, दिवजोत सिंह, रेहान खान, सुमित सिंह व रविंदर पाल सिंह को चुना गया। सभी पदाधिकारी व सदस्य सर्व सम्मति से चुने गए। चुनाव अधिकारी खुशीराम यादव रहे। संस्था के प्रधानाचार्य वीपी सिंह व शिक्षक क्रमश: बलवंत सिंह, पीके तिवारी आदि ने फूल मालाओं से सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।