Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsRajesh Singh Sengar Inspects Gosheysh Sthal in Barabanki Emphasizes Care for Cattle
राज्य गोसेवा आयोग सदस्य ने देखा गो आश्रय स्थल
Barabanki News - बाराबंकी में उत्तर प्रदेश राज्य गोसेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर ने गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंश को गुड़ खिलाया और गर्मी में विशेष देखभाल की आवश्यकता पर जोर दिया। बीमार बछड़े का...
Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीThu, 10 April 2025 01:27 AM

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश राज्य गोसेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर ने बुधवार को सूरजपुर स्थित गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंश को गुड़ खिलाया। श्री सेंगर ने गोवंश के लिए चारे और पानी की उपलब्धता देखी। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में गोवंश की विशेष देखभाल की जाए। सिंक वार्ड में एक बीमार बछड़े के इलाज की स्थिति देखी। उन्होंने कहा कि खेतों में गोबर गैस प्लांट स्थापित किए जाएं। इससे गोबर का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। इस मौके पर बीडीओ बनीकोडर विनय कुमार मिश्र थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।