Shiv and Ram Janaki Temple Inauguration with Kalash Yatra and Bhagwat Katha in Kinhouli Village गाजे-बाजे के साथ भक्तों ने निकाली कलश यात्रा, Barabanki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsShiv and Ram Janaki Temple Inauguration with Kalash Yatra and Bhagwat Katha in Kinhouli Village

गाजे-बाजे के साथ भक्तों ने निकाली कलश यात्रा

Barabanki News - मसौली के किन्हौली गांव में नव निर्मित शिव और राम जानकी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीFri, 23 May 2025 06:32 PM
share Share
Follow Us on
 गाजे-बाजे के साथ भक्तों ने निकाली कलश यात्रा

मसौली। किन्हौली गांव में नव निर्मित शिव व राम जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को गाजे -बाजे के साथ कलश यात्रा निकली गई। दर्जनों महिलाओं ने पीले वस्त्र पहनकर कलश यात्रा निकाली, भक्तगण हरि नाम संकीर्तन करते हुए निकले। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। कलश यात्रा शिव जी के मंदिर से प्रारंभ होकर बिंदौरा चौराहा, भुलभुलैया, बिरौली चौराहा होते हुए कल्याणी नदी तक पहुंची। जहां भोग के साथ विधि, विधान से पूजा अर्चना कर श्रीमद् भागवत का ग्रंथ स्वरूप विराजमान किया गया। कथावाचक आचार्य संजय शास्त्री ने कलश यात्रा का महत्व बताते हुए कहा कि कलश हिंदू धर्म में विशेष महत्व है।

श्रीमद् भागवत कथा का आरंभ करने से पहले कलश यात्रा निकाली जाती है। इस मौके पर देवी मिश्रा, उदल मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, शेष मिश्रा, सोनू शुक्ला, बबलू तिवारी,छोटू, शिवमोहन मिश्रा, कल्लन तिवारी, पिंकू सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।