महिलाओं के साथ डांस का विरोध करने पर पथराव
Kausambi News - करारी के मेला मैदान में महिलाएं बधाई पूजने गई थीं, तभी दबंगों ने उनके साथ जबरदस्ती डांस करने का प्रयास किया। विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट की और ईट-पत्थर फेंक दिए, जिससे महिलाएं घायल हुईं। पुलिस ने...

करारी के मेला मैदान में गुरुवार को महिलाएं बधाई पूजने जा रही थीं। महिलाओं के साथ जबरन दबंगों ने डांस करने का प्रयास किया। विरोध होने पर दबंगों ने मारपीट करने के साथ ईट-पत्थर चला दिया। इससे महिलाओं को चोटें आई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। करारी थाना क्षेत्र के सादिकपुर सेमरहा (दुर्गापुर) निवासी धर्मराज पुत्र मैहर प्रसाद के परिवार के लोग बधाई पूजने के लिए करारी मेला मैदान गए थे। ढोल-ताशा की धुन पर परिवार की महिलाएं बधाई गीत गाते हुए जा रही थी। इसी दौरान मेला मैदान में अचानक दबंग पहुंच गए।
वह महिलाओं के साथ जबर्दस्ती नाचने लगे। इसका विरोध धर्मराज के परिवार की महिलाओं ने किया। गाना बंद करवाकर तीखा विरोध किया तो दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट कर कई लोगों को घायल कर दिया। इतना ही नहीं ईट-पत्थर चला दिया। इससे भगदड़ मच गई। चीख-पुकार सुनकर लोग पहुंचे तो दबंग वहां से भागे। धर्मराज की तहरीर पर पुलिस ने बच्चालाल पासी, पुतला पासी, डुंडा पासी, भगलू पासी, सुनील पासी व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।