Women Empowerment Livelihood Groups Demand Basic Amenities in Hajipur Village हर गांव में खेल मैदान और सड़कें बनाने की उठी मांग, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsWomen Empowerment Livelihood Groups Demand Basic Amenities in Hajipur Village

हर गांव में खेल मैदान और सड़कें बनाने की उठी मांग

हर गांव में खेल मैदान और सड़कें बनाने की उठी मांगहर गांव में खेल मैदान और सड़कें बनाने की उठी मांगहर गांव में खेल मैदान और सड़कें बनाने की उठी मांगहर गांव में खेल मैदान और सड़कें बनाने की उठी मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 24 May 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
हर गांव में खेल मैदान और सड़कें बनाने की उठी मांग

हर गांव में खेल मैदान और सड़कें बनाने की उठी मांग नगरनौसा में के हाजीपुर जीविका दीदियों ने रखी विकास की मांगें फोटो: महिला संवाद: नगरनौसा की खजुरा पंचायत के हाजीपुर गांव में शनिवार को महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल जीविका दीदियां। नगरनौसा, निज संवाददाता। प्रखंड की खजुरा पंचायत के हाजीपुर गांव में महिला संवाद कार्यक्रम हुआ। इस दौरान जीविका दीदियों ने अपनी विभिन्न मांगों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने खेल के मैदान, सामुदायिक भवन, इंदिरा आवास, सामाजिक पेंशन, ईंट सोलिंग, सड़क और पुल बनाने जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग की। संवाद के दौरान दीदियों को बताया गया कि जीविका का अपना एक सहकारी बैंक होगा, जिससे उन्हें बैंक के काम करने में आसानी होगी।

इसका उद्देश्य महिलाओं को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी सफल कहानियों को साझा करना था। जीविका दीदियों ने मंच से अपने अनुभव बताए। उन्होंने बताया कि कैसे जीविका समूह ने उन्हें स्वरोजगार, वित्तीय सहायता, कौशल प्रशिक्षण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने में मदद की। इससे उनका जीवन बेहतर और खुशहाल बना है। मौके पर मो. राकिब अंसारी, रेखा कुमारी, पवन कुमार सिंह, दीक्षा कुमारी, रूबी कुमारी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।