Prime Minister Housing Scheme Beneficiaries Complete Survey via Mobile App पीएम आवास: हाथ में लिया मोबाइल और खुद कर लिया सर्वे, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsPrime Minister Housing Scheme Beneficiaries Complete Survey via Mobile App

पीएम आवास: हाथ में लिया मोबाइल और खुद कर लिया सर्वे

Pilibhit News - ब्लॉक क्षेत्र के दस हजार लोगों ने अपनाया शासन का एप, झंझटों से मिली मुक्तिपीएम आवास: हाथ में लिया मोबाइल और खुद कर लिया सर्वेपीएम आवास: हाथ में लिया

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSun, 25 May 2025 04:26 AM
share Share
Follow Us on
पीएम आवास: हाथ में लिया मोबाइल और खुद कर लिया सर्वे

अनूप शुक्ला, पूरनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को इस बार फार्म भरने के झंझट से मुक्ति मिल गई। एप के माध्यम से 10 हजार लोगों ने खुद ही अपने मोबाइल से आवास के लिए सर्वे कार्य पूरा किया। यह सीधे ऑनलाइन ही हुआ। इसके अलावा 32 हजार लोगों के घरों पर विभाग की ओर से नामित सर्वेयर ने जाकर सर्वे किया था। तय समय बीतने के बाद अब खुद सर्वे करने वालों के घर पर टीम जाएगी। मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए शासन की ओर से प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें पहली बार ऐसा किय गया कि लोग खुद ही एक एप के माध्यम से खुद अपने मोबाइल से सर्वे कर सकेंगे।

इससे उनको किसी दुकान पर जाने की जरुरत भी नहीं पडेंगी। खुद सर्वे के साथ ही विभाग की ओर से भी सर्वे कराने के आदेश थे। शासन की इस सुविधा का तहसील क्षेत्र के लोगों ने पूरा लाभ उठाया। तय समय 15 मई तक पूरे ब्लॉक क्षेत्र में 10428 लोगों ने खुद अपने मोबाइल से सर्वे कार्य पूरा किया था। इसकी शासन में सीधे ऑनलाइन फीडिंग हुई है। इसके अलावा 32128 लोगों के घरों पर तय सर्वेयर ने पहुंचकर सर्वे किया था। इसका भी डाटा ऑनलाइन शासन के पास पहुंचा है। इस सर्वे में आरोप और प्रत्यारोप भी खूब लगे थे। तय समय बीतने के बाद अब फिर से अंतिम सूची के लिए पात्र और अपात्रों की जांच की जाएगी। इसमें मुख्य रूप से खुद सर्वें करने वालों के यहां टीम को भेजा जाएगा। यह टीम धरातल पर अपनी जांच पड़ताल कर रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके लिए लोगों की ड्यूटी लगाई जा रही है। खुद सर्वे में यह हुई थी प्रक्रिया शासन की ओर से तैयार एप को पहले मोबाइल पर लोड़ किया गया। इसके बाद उसमें अंकित सभी सूचनाओं को भरा गया। मनरेगा जॉबकार्ड नंबर को दर्ज करने के बाद आधार कार्ड नंबर भरा गया। इसके बाद लाभार्थी का फोटो आधारकार्ड के अनुसार स्केन किया गया। जिस हाल में घर बना उस स्थान के साथ फोटो को एप पर डाउनलोड किया गया। अब एप पर दर्ज जानकारियों का ही सत्यापन किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।