दो बाइक की टक्कर में तीन घायल, एक गंभीर
गावां में माल्डा पिहरा पथ पर गड़गी के पास दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से सुनील यादव को गंभीर चोटों के कारण गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया। अन्य दो...

गावां, प्रतिनिधि। माल्डा पिहरा पथ पर गड़गी के पास विपरीत दिशा से आ रही दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। घटना में तीन लोग सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। जानकारी के अनुसार, गड़गी निवासी मो. मुजाहिद अपने पिता मो सलीम मियां के साथ पिहरा की ओर जा रहे थे। वहीं पिहरा से बाजार कर के लौट रहे झाराढ़ाब निवासी सुनील यादव अपने दो मित्रों के साथ पिहरा से लौट रहा था। दोनों की बाइक में टक्कर हो गई। आनन फानन में गंभीर रूप से घायल तीनो घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां डॉ. महेश्वरम व डॉ. नवीन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सुनील यादव को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।