विवाहिता की गला दबाकर हत्या, तीन पर केस
रानीगंज के कविलासा गांव में 35 वर्षीय महिला डेजी देवी की गला दबाकर हत्या की गई। यह घटना शुक्रवार रात की है, लेकिन शव शनिवार सुबह मिला। मृतका के पिता ने पति वरुण यादव और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ...

रानीगंज। रानीगंज थाना क्षेत्र के कविलासा गांव में 35 वर्षीया एक महिला की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है। लेकिन लोगों ने शनिवार की सुबह मृतका का शव देखा। मृतका डेजी देवी बेरख गांव के मसो यादव की बेटी थी। घटना को लेकर मृतका के पिता मसो यादव के बयान पर मृतका के पति वरुण यादव, भैंसुर अरुण यादव व अरुण यादव की पत्नी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। घटना को लेकर मृतका के पिता मसो यादव ने बताया कि उनकी बेटी की शादी दस वर्ष पहले वरुण यादव के साथ हुई थी।
इसने एक लड़का व एक लडक़ी है। शादी के कुछ ही दिनों के बाद से ही उनकी लडक़ी को मारपीट की जाती थी। इस मारपीट में वरुण यादव का भाई अरुण यादव और उनकी पत्नी साथ देता था। इस बीच शुक्रवार की देर रात को डेजी की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। इसके बाद शनिवार को सुबह करीब सात बजे फोन पर सूचना दी कि डेजी की मौत हो गयी है। जब हम अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे तो बरामदे पर बेटी की लाश पड़ी थी। शव को देखने में लगा कि मेरी बेटी को गला दबाकर हत्या की गयी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी। रानीगंज थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। महिला की गला दबाकर हत्या की गयी प्रतीत होती है। पीड़ित पिता के बयान पर मृतका के पति वरुण यादव, वरुण यादव का भाई अरुण यादव और अरुण यादव की पत्नी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अभियुक्को की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।