Weather Changes in Muzaffarpur Rain Forecast and Temperature Fluctuations मौसम : बादलों की लुका-छिपी के बीच तापमान में कमी से राहत, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsWeather Changes in Muzaffarpur Rain Forecast and Temperature Fluctuations

मौसम : बादलों की लुका-छिपी के बीच तापमान में कमी से राहत

मुजफ्फरपुर में मौसम में बदलाव जारी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों में बारिश की संभावना जताई है। येलो अलर्ट...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 25 May 2025 04:25 AM
share Share
Follow Us on
मौसम : बादलों की लुका-छिपी के बीच तापमान में कमी से राहत

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के मौसम में बदलाव का दौर पूरे सप्ताह जारी रहा। शनिवार को भी पूरे दिन आसमान में बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक की कमी आई। इससे लोगों ने राहत महसूस की। न्यनूतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा, लेकिन पिछले दो दिन से आ रही कमी का दौरा थम गया। न्यूनतम तापमान करीब 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी तीन दिनों तक बारिश जैसे हालात बने रहने के संकेत दिए हैं। साथ मुजफ्फरपुर सहित आसपास के जिलों में रविवार को गरज के साथ मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है।

इस दौरान 50 से 60 किलो मीटर प्रति घंटे की तेज गति से हवा चलने का येलो अलर्ट की जारी किया। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 24.7 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि इसमें पिछले 24 घंटों में 2.6 डिग्री की खासी वृद्धि हुई है। वहीं पूरे दिन 15 किमी की गति से पुरवा हवा चलने से मौसम ठंडा बना रहा। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार तक तापमान 34 डिग्री या इससे नीचे बना रह सकता है। उसके बाद इसमें आंशिक वृद्धि हो सकती है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री तक जा सकता है। इस दौरान 30 से 35 किमी प्रतिघंटे की गति से पुरवा हवा चल सकती है। इससे वातावरण में नमी की अधिकता बनी रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।