Daily Registry Office Opened in March to Boost Revenue Amid Ramadan Effects मार्च में रजिस्ट्री ऑफिस का समय बढ़ा, रेवन्यू नहीं, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsDaily Registry Office Opened in March to Boost Revenue Amid Ramadan Effects

मार्च में रजिस्ट्री ऑफिस का समय बढ़ा, रेवन्यू नहीं

Bareily News - मार्च में राजस्व बढ़ाने के लिए रोजाना रजिस्ट्री ऑफिस खोला जा रहा है। ऑफिस का समय बढ़ाकर शाम 6 बजे तक किया गया है। हालांकि, बरेली में बैनामों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीFri, 28 March 2025 07:15 PM
share Share
Follow Us on
मार्च में रजिस्ट्री ऑफिस का समय बढ़ा, रेवन्यू नहीं

मार्च में अधिक राजस्व हासिल करने के मकसद से रोजाना रजिस्ट्री ऑफिस खोला जा रहा है। ऑफिस का काम करने का समय भी बढ़ा दिया है। अब रोजाना शाम 6 बजे तक रजिस्ट्री ऑफिस खोला जा रहा है। बावजूद इसके बरेली के निबंधन ऑफिस में बैनामों की संख्या नहीं बढ़ पाई है। दूसरे महीनों की तरह रोजाना 120 से 140 के बीच बैनामे हो रहे हैं। रमजान का असर भी रजिस्ट्री पर पड़ा है। शासन ने मार्च में लोगों की सुविधा के लिए निबंधन का समय एक घंटा बढ़ा दिया। अब शाम शाम 6 बजे तक निबंधन ऑफिस को खोला जा रहा है। इतना ही नहीं शाम 5 बजे तक स्लॉट बुक कराया जा सकता है। 6 मार्च से लगातार रजिस्ट्री ऑफिस बदले समय के मुताबिक खोले जा रहे हैं। इसके बाद भी रेवन्यू पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा। बरेली के दोनों सब रजिस्ट्रार ऑफिस में प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री कराने की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई। सुबह से दोपहर तक अधिक बैनामे होते हैं दोपहर के बाद संख्या काफी कम हो जाती है। अधिकारियों के मुताबिक रमजान का असर रजिस्ट्री की संख्या पर पड़ा है। प्रॉपर्टी के मुस्लिम खरीदार रमजान की वजह से इन दिनों रजिस्ट्री कराने से बच रहे हैं। फिलहाल बाकी महीनों की तरह ही मार्च में रोजाना 1.30 से 1.40 करोड़ का राजस्व हासिल हो रहा है। एआईजी स्टांप तेज सिंह यादव ने कहा कि रोजाना रजिस्ट्री ऑफिस खुल रहा है। समय भी बढ़ाया गया है। 30 मार्च को रविवार में भी रजिस्ट्री कराने की सुविधा दी जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।