10 Injured in Land Dispute Brawl in Berma Village Jhajharpur भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 10 लोग घायल, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani News10 Injured in Land Dispute Brawl in Berma Village Jhajharpur

भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 10 लोग घायल

झंझारपुर के बेरमा गांव में बुधवार को जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि विवाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीThu, 17 April 2025 12:05 AM
share Share
Follow Us on
भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 10 लोग घायल

झंझारपुर, निसं। झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के बेरमा गांव में बुधवार को दो पक्षों में हुई मारपीट में 10 लोग घायल हुए। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया। जंहा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। मारपीट का कारण जमीनी विवाद बताई जाती है। अस्पताल पंहुचे परिवार के लोगों ने बताया कि एक भु खंड को लेकर काफी दिनों से विवाद चली आ रही है। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष की महिलाओं में कहासुनी होने लगा और यह वाद विवाद मारपीट का रूप ले लिया। जिसमे दोनों पक्ष से हरेराम सदाय की पुत्री वीणा कुमारी, प्रकाश सदाय की पत्नी फूल कुमारी, शम्भु सदाय की पत्नी सुगिया देवी, खुशबू देवी, सीमा कुमारी समेत अन्य लोग घायल हो गए। प्रदीप सदाय की 30 वर्षीय पत्नी पुनीता देवी, 60 वर्षीय पूर्णा नंद, 73 वर्षीय भारत लाल के अलावा हरभंगा निवासी शिव सदाय के 17 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार एवं स्व कैलू सदाय के पुत्र 40 वर्षीय नसीब लाल सदाय घायल हुए हैं। इस घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है। आरएस थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने बताया कि बेरमा गांव जाकर जांच की गई है और आवेदन मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।