Guru Har Gobind Ji s Prakash Parv Celebrations in Bareilly Kirtan and Langar at Gurudwara अमृतसर से आए कीर्तनी ने संगत को किया निहाल, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsGuru Har Gobind Ji s Prakash Parv Celebrations in Bareilly Kirtan and Langar at Gurudwara

अमृतसर से आए कीर्तनी ने संगत को किया निहाल

Bareily News - बरेली में 12 जून को सिखों के गुरु हरगोबिन्द जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम चल रहे हैं। सोमवार शाम को गुरु हरगोबिन्द साहिब जनकपुरी में दीवान की शुरुआत हुई। हजूरी रागी सतवंत सिंह ने कीर्तन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीTue, 10 June 2025 05:12 AM
share Share
Follow Us on
अमृतसर से आए कीर्तनी ने संगत को किया निहाल

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। सिखों के छठें गुरु हरगोबिन्द जी के 12 जून को आ रहे प्रकाश पर्व को समर्पित चल रहे कार्यक्रमों में सोमवार शाम को गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जनकपुरी में श्री रहिरास साहब से दीवान की शुरुआत हुई। पहले हजूरी रागी सतवंत सिंह ने कीर्तन गायन किया। इसके बाद पंथ के महान कीर्तनी अमृतसर से आए इंद्रजीत सिंह ने संगत को निहाल किया। समाप्ति के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब को कीर्तन करते हुए निजी स्थान पर विश्राम के लिए ले जाया गया। संगत ने श्रद्धा के साथ गुरु का लंगर ग्रहण किया। मंगलवार की रात के दीवान में 10 बजे तक ढाढी जत्था सुखनिंदर सिंह संगत को निहाल करेंगे।

मुख्य दीवान 12 जून को सजाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य सेवादार हर नाम सिंह, रमिंद्र सिंह, रणजीत सिंह, निरमान सिंह बग्गा, परमजीत सिंह दुआ, हरविंदर सिंह, रविन्द्र सिंह बग्गा, रविन्द्र पाल सिंह आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।