इस शहर के खास डेस्टिनेशन UP के पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में ढाई महीने रहेगा सन्नाटा, जानें वजह
करीब एक साल पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट यमुना बैंक रोड स्थित बोट क्लब पर बना, जो प्रयागराज के पर्यटन नक्शे पर एक नई पहचान बन गया है। ऐसा रेस्टोरेंट उत्तर प्रदेश में कहीं भी नहीं है। इस रेस्टोरेंट में परिवार और युवा वर्ग खासतौर पर शाम के समय खाना खाने और नाव की सवारी के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते थे।

महाकुंभ से पहले यमुना के किनारे खुला यूपी का पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट देखते ही देखते प्रयागराज के बेस्ट डेस्टिनेशन में शुमार होने लगा। इस रेस्टोरेंट में करीब ढाई महीने के लिए सन्नाटा होने वाला है। मॉनसून के दौरान अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। पर्यटन निगम मुख्यालय ने एहतियातन यह निर्णय लिया है कि आगामी 15 जुलाई से इसका संचालन स्थगित रहेगा। यह रेस्टोरेंट सितंबर के अंत तक बंद रहेगा, जिसके बाद दोबारा खोलने पर सितंबर के आखिरी तक निर्णय लिया जाएगा। इसकी वजह यही है कि प्रयागराज में मध्य अक्तूबर तक गंगा और यमुना उफान पर रहती हैं।
करीब एक वर्ष पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट यमुना बैंक रोड स्थित बोट क्लब पर बना, जो प्रयागराज के पर्यटन नक्शे पर एक नई पहचान बन गया है। ऐसा रेस्टोरेंट उत्तर प्रदेश में कहीं भी नहीं है। इस रेस्टोरेंट में परिवार और युवा वर्ग खासतौर पर शाम के समय खाना खाने और नाव की सवारी के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते थे।
45 सीटों वाले रेस्टोरेंट में रसगुल्ला, गुलाब जामुन, वेज बिरयानी, मूंग दाल हलवा और फ्रेंच फ्राई सहित कई प्रकार के व्यंजन पर्यटकों को उपलब्ध कराए जाते हैं। लेकिन अब जुलाई से यहां सन्नाटा रहेगा। क्योंकि जून के अंतिम सप्ताह से पूरे देश में मानसून सक्रिय हो जाएगा। उत्तर भारत की गंगा और यमुना सहित कई प्रमुख नदियां बाढ़ के पानी की वजह से उफान पर रहेंगी।
जून के अंतिम सप्ताह से निगम की वेबसाइट से पर्यटकों की बुकिंग को भी बंद किया जाएगा। टूरिस्ट बंग्लो के मुख्य व्यवस्थापक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मानसून के आगामी मौसम को देखते हुए पंद्रह जुलाई से रेस्टोरेंट को संचालित करने वाली कंपनी को इसे बंद करने का निर्देश दिया गया है। करीब ढाई महीने के बाद बोट क्लब पर बाढ़ की स्थिति को देखकर दोबारा इसे संचालित करने पर निर्णय लिया जाएगा।