रूल्स पर खरी नहीं उतर रहे बिल्डर, सोसायटियों ने कूड़ा देना किया बंद
Bareily News - बरेली स्मार्ट सिटी में कई सोसाइटियां और बिल्डर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे नगर निगम को 5 से 8 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। नगर निगम ने नोटिस भेजे हैं, और यदि कचरा...

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के तहत बरेली स्मार्ट सिटी में कई सोसाइटियां और बिल्डरों के बने फ्लैट्स में रहने वाले पालन नहीं कर रहे हैं। इन जगहों से न तो डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन हो रहा और यूजर चार्ज न मिलने से नगर निगम को 5 से 8 लाख रुपये महीना का नुकसान हो रहा है। इन सोसाइटियों से जुड़े पदाधिकारियों को नगर निगम की ओर से नोटिस भेजा गया है। इसके बाद भी उन्होंने अपने स्तर पर कचरा निस्तारण नहीं कराया तो जुर्माना के साथ साथ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। शहर की प्राइवेट सोसायटियों से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण बिल्डर को अपने परिसर में ही करना होगा। कूड़ा निस्तारण करने में दिक्कतों का सामना कर रहे नगर निगम के अधिकारी ऐसी सोसायटियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। इन सोसायटियों का औचक निरीक्षण कर कचरा निस्तारण के इंतजामों का निरीक्षण कर देखेंगे कि बिल्डर कूड़ा कहां डाल रहे हैं। कूड़ा निस्तारण न करने वाली सोसायटियों को नोटिस भेजने के साथ ही जुर्माना लगाया जाएगा। उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. नैन सिंह का कहना है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के तहत रोजाना 100 किलोग्राम से ज्यादा कूड़ा उत्सर्जित करने वाले प्रतिष्ठानों और सोसायटियों को बल्क वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में रखा गया है। इन्हें अपने प्रतिष्ठान और सोसायटियों के परिसर में ही गीले कचरे का निस्तारण करना होगा। ऐसा न करने पर नगर निगम इन पर जुर्माना लगा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।