Tiranga Yatra Celebrates Indian Army s Valor led by Sanjeev Agarwal in Rampur Garden भारत माता के जयकारों संग निकली शौर्य तिरंगा यात्रा, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsTiranga Yatra Celebrates Indian Army s Valor led by Sanjeev Agarwal in Rampur Garden

भारत माता के जयकारों संग निकली शौर्य तिरंगा यात्रा

Bareily News - रामपुर गार्डन में आनंद आश्रम के बाहर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सांसद छत्रपाल गंगवार ने भारतीय सेना की शौर्य की सराहना की। यात्रा में विभिन्न समाजों के सदस्यों...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSun, 25 May 2025 05:41 AM
share Share
Follow Us on
भारत माता के जयकारों संग निकली शौर्य तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रामपुर गार्डन स्थित आनंद आश्रम के बाहर से कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकालकर भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया। कैंट विधानसभा की ओर से निकाली गई यात्रा में सांसद छत्रपाल गंगवार मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि सेना ने घर में घुसकर पाकिस्तान को उसकी करनी का दंड दिया है। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कैंट विधानसभा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं, नागरिकों का इस तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

बरेली कॉलेज गेट पर शिक्षकों व छात्रों ने तो टीचर्स कॉलोनी में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य सुषमा गोंडियाल ने स्वागत किया। साईं मंदिर में पंडित सुशील पाठक, इंद्रदेव त्रिवेदी के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के द्वारा स्वागत किया गया। श्यामगंज चौराहे पर सिक्ख समाज से काले सिंह, मलिक सिंह कालरा, परमजीत सिंह आदि ने स्वागत किया। माहौर वैश्य समाज के अध्यक्ष जयनारायण गुप्ता, महामंत्री राजेश गुप्ता आदि ने कालीबाड़ी रोड पर स्वागत करते हुए शरबत वितरण किया। यात्रा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य, रवि रस्तोगी, डॉ. जीपीएस चौहान, गुलशन आनंद, एससीएसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया, डॉ. केएम अरोड़ा, बंटी ठाकुर, फरीदा सुल्तान आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।