अज्ञात वाहन की टक्कर से बुझा घर का इकलौता चिराग
Bareily News - फोरलेन हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय नितिन की मौत हो गई, जबकि उसकी मौसेरी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और चालक फरार हो गया। नितिन परिवार का इकलौता...

फोरलेन हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में घर का इकलौता चिराग बुझा गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसकी मौसेरी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। अज्ञात वाहन चालक हादसे के बाद मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देवरनियां थानाक्षेत्र के चठिया गांव निवासी 19 वर्षीय नितिन अपनी दो मौसेरी बहनों को दवा दिलाकर बाइक से घर लौट रहा था। फोरलेन हाईवे पर देवरनियां थाने के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे नितिन की मौत हो गई। जबकि उसकी दोनों मौसेरी बहनें घायल हो गईं।
वहीं हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बहनों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने नितिन के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नितिन की मां पूजा देवी बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गईं। बताया जा रहा है कि नितिन परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी मौत से घर मे कोहराम मच गया। वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत आंवला। नगर के ताडगंज में आवास कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय कल्लू मंगलवार को शिफा नर्सिंग होम के समीप अपना ई-रिक्शा खड़ा करके सवारियों का इंतजार कर रहे थे। तभी पीछे से तेज गति से आई कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें ई-रिक्शा सामने बिजली के खम्भे से टकराने से कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार हेतु सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में पिता-पुत्र घायल फरीदपुर। फरीदपुर के साहूकारा के आंसू अग्रवाल प्रतिष्ठित सर्राफ कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि वह देर शाम बरेली से वापस अपने घर फरीदपुर लौट रहे थे। जय अंबे पेट्रोल पंप के सामने खनन माफिया की ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी कार में टक्कर मार दी। भीषण टक्कर के बाद आंसू अग्रवाल उनके बेटे अभिजीत अग्रवाल कार में फंस गए। लोगों ने कारोबारी पिता पुत्र को बाहर निकाला। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस खनन माफिया को तलाश कर रही है। संक्षेप:: ट्रैक्टर-ट्राली ने ईको में मारी टक्कर दुनका। दुनका निवासी रिशाल अहमद अपनी ईको वैन से रिश्तेदार को छोड़ने सहोड़ा गए थे। वापस आते समय बसई के हनुमान मन्दिर पर अवैध खनन कर शीशगढ़ की तरफ जा रही ट्रैक्टर-ट्राली ने सामने से ईको वैन में टक्कर मार दी। चालक रिशाल अहमद टक्कर लगते ही बेहोश हो गए। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जोखनपुर की तरफ भाग गया। राहगीरों ने ईको चालक रिशाल अहमद के घर सूचना दी। सूचना पर बसई पहुंचे परिजन उन्हें घर ले गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।