लोकरंजन महोत्सव में शामिल होंगे डॉ. विष्णु सक्सेना
Prayagraj News - प्रयागराज में 17 मई को हंसवाहिनी संस्था द्वारा लोकरंजन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें कवि शैलेंद्र मधुर के गीत संग्रह का लोकार्पण होगा और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली एक दर्जन...

प्रयागराज। संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से हंसवाहिनी संस्था की ओर से 17 मई को लोकरंजन महोत्सव का आयोजन आर्य कन्या इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के अंतर्गत कवि शैलेंद्र मधुर के गीत संग्रह का लोकार्पण व समाज में उल्लेखनीय कार्यों के लिए विभिन्न क्षेत्रों की एक दर्जन विभूतियों को हंसवाहिनी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी होगा, जिसमें हाथरस से प्रख्यात कवि डॉ. विष्णु सक्सेना, उज्जैन के दिनेश दिग्गज, सिवान से सुनील कुमार तंग व नई दिल्ली उपेंद्र पांडेय जैसी शख्सियतें शामिल होंगी। संस्था की सचिव डॉ. आभा श्रीवास्तव ने बताया कि महोत्सव के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।