दो निरीक्षक समेत 146 पुलिस कर्मियों का तबादला
Basti News - - बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर में सेवा अवधि पूरी करने पर हुआ स्थानांतरण दो निरीक्षक समेत 146 पुलिस कर्मियों का तबादला

बस्ती, हिटी। डीआईजी संजीव त्यागी ने बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जनपदों में कार्यरत 146 निरीक्षक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों का एक से दूसरे जनपद में तबादला किया है। एक ही जनपद में निर्धारित अवधि पूरी करन के चलते यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से किया गया है। इसमें कुल दो निरीक्षक, 63 उप निरीक्षक, 73 मुख्य आरक्षी और आठ आरक्षी शामिल हैं। डीआईजी कार्यालय के अनुसार बस्ती से सिद्धार्थनगर 15 उप निरीक्षक, 13 मुख्य आरक्षी और दो आरक्षी भेजे गए हैं। बस्ती से संतकबीरनगर एक निरीक्षक, पांच उप निरीक्षक व तीन आरक्षी स्थानांतरित हुए हैं। सिद्धार्थनगर से बस्ती एक निरीक्षक, 12 उप निरीक्षक व 17 मुख्य आरक्षी, सिद्धार्थनगर से संतकबीरनगर के लिए आठ उप निरीक्षक व 22 मुख्य आरक्षी, संतकबीरनगर से बस्ती के लिए 16 उप निरीक्षक, तीन आरक्षी और संतकबीरनगर से सिद्धार्थनगर चार उप निरीक्षक व 16 मुख्य आरक्षी स्थानांतरित किए गए हैं।
उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस में बस्ती से दो संतकबीरनगर व संतकबीरनगर से एक को बस्ती भेजा गया है। वहीं दो मुख्य आरक्षी चालक सिद्धार्थनगर से संतकबीरनगर और तीन संतकबीरनगर से सिद्धार्थनगर भेजे गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।