दहेज हत्या के दो आरोपित गिरफ्तार
Basti News - हर्रैया पुलिस ने दहेज हत्या के दो आरोपियों पंकज और सुशीला देवी को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी चाय की दुकान से हुई। विवाहिता की मौत दो मई को हाही पाण्डेय गांव में हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय...
Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीMon, 5 May 2025 03:46 AM

हर्रैया। हर्रैया पुलिस ने दहेज हत्या के दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। कस्बे में ही घूम रहे दोनों आरोपियों की एक चाय की दुकान से गिरफ्तारी हुई। थानाक्षेत्र के हाही पाण्डेय गांव में विवाहिता की मौत दो मई को हुई थी। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में आरोपित पंकज और सुशीला देवी निवासीगण हाही पाण्डेय थाना हर्रैया को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।