Improved Ambulance Services in Purnia District for Better Patient Care जिले के तीन स्थानों पर बढ़ाई एम्बुलेंस सेवा, रोगी को राहत, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsImproved Ambulance Services in Purnia District for Better Patient Care

जिले के तीन स्थानों पर बढ़ाई एम्बुलेंस सेवा, रोगी को राहत

पूर्णिया जिले में स्वास्थ्य सेवा के तहत रोगियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस सेवाएं बढ़ाई गई हैं। जिले में 36 एम्बुलेंस की सेवा चल रही है, जिसमें अल्सा और बल्सा दोनों प्रकार...

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाMon, 5 May 2025 03:46 AM
share Share
Follow Us on
जिले के तीन स्थानों पर बढ़ाई एम्बुलेंस सेवा, रोगी को राहत

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में रोगी को एक स्थल से दूसरे स्थल तक पहुंचाने में लगे एम्बुलेंस सेवा के जरिए रोगी को बेहतर सेवा देने का प्रयास नियमित रूप से चल रहा है। इसी कड़ी में जिले के तीन स्थलों पर नियमित रूप से रोगी की बढ़ती संख्या और उनके जरूरत को देखते हुए एम्बुलेंस की सेवा प्रदान की गई है। एम्बुलेंस सेवा संचालन में लगे समन्वयक कुमार लभ ने बताया की जिले के सभी अनुमंडल अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एम्बुलेंस की सेवा की तैनाती है। इन तैनाती के अलावा ऐसे सुदूर जगहों के स्वास्थ्य सेवा केन्द्र जहां से नियमित रूप से प्रत्येक दिन पांच से छह रोगी की संख्या को मुख्यालय स्तर तक भेजा जाता है।

ऐसी स्थल पर नियमित रूप से एम्बुलेंस की सेवा दी जानी है। इसी कड़ी में पिछले दिनों में जिले के पूर्णिया पूर्व प्रखंड स्थित महेन्द्रपुर और बनमनखी अनुमंडल स्थित जानकीनगर के साथ- साथ धमदाहा अस्पताल में एम्बुलेंस की सेवा प्रदान की गई है। धमदाहा में पहले से एम्बुलेंस की सेवा है लेकिन इन दिनों रोगी की संख्या बढ़ने पर एम्बुलेंस सेवा भी बढ़ाई गई है। इससे रोगी को राहत मिली है। सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया बताते हैं की इन दिनों एम्बुलेंस की सेवा दो तीन जगहों पर बढ़ाई गई है। ..... जिले में कुल 36 एम्बुलेंस की सेवा संचालित: एम्बुलेंस संचालक कुमार लव की बताते हैं की जिले के अंदर कुल 36 एम्बुलेंस की सेवा चल रही है। इन एम्बुलेंस की सेवा में 8 एम्बुलेंस की सेवा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में चल रही है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सेवा में 2 अल्सा और 4 बल्सा की एम्बुलेंस की सेवा में चल रही है। इनके अलावा यहां 2 शव वाहन की सुविधा दी गई है। इनके अलावा प्रखंड लेबल पर रूपौली, भवानीपुर, बी कोठी, बनमनखी, केनगर, वैसा, अमौर, बायसी, डगरुआ, कसवा और जलालगढ़ में एक अल्सा और एक बल्सा कुल दो एम्बुलेंस की सेवा में कुल 22 एम्बुलेंस की सेवा संचालित है। धमदाहा में कुल तीन एम्बुलेंस की सेवा है। इनमें दो बल्सा और एक अल्सा की सेवा है। इनके अलावा जानकीनगर में एक बल्सा एम्बुलेंस की सेवा चल रही है। पूर्णिया पूर्व महेन्द्रपुर में एक बल्सा के अलावा एक बल्सा एम्बुलेंस की सेवा श्रीनगर में संचालित है। इसके लिए 102 पर कॉल की सुविधा है। रोगी के परिजनों के द्वारा कॉल करने पर प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत एम्बुलेंस की सेवा प्रदान कर दी जाती है। जिले में दो प्रकार की एम्बुलेंस की सेवा: जिले के अंदर एम्बुलेंस की सेवा दो प्रकार की चलती है। जिले में कुल 36 एम्बुलेंस की सेवा संचालित है। इनमें दो एम्बुलेंस की सेवा शव वाहन के रूप में चलती है। शव वाहन की सेवा को छोड़कर शेष 34 एम्बुलेंस की सेवा संचालित है। इन सेवा में यहां दो प्रकार की एम्बुलेंस सेवा है। इनमें 15 अल्सा और 18 बल्सा एम्बुलेंस की सेवा है। अल्सा एडभांस लाईफ सपोर्ट एम्बुलेंस जिसमें की एम्बुलेंस की बेहतर सुविधा में संचालित करने के लिए एक चालक और एक टेक्निशियन कर्मी के साथ साथ वेंटिलेटर और मॉनिटर की सुविधा होती है। इनके अलावा आक्सीजन और ओटोमेटिक सिरिंज की सुविधा की सुविधा, एडवासं दवाई की सुविधा, कार्डियेक मॉनिटर की सुविधा रहती है। जबकि बल्सा में बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस में आक्सीजन और मेडिसिन की सुविधा के साथ साथ स्लाईन की सुविधा के अलावा एक चालक और कर्मी की तैनाती होती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।