Tragic Accident on Yamuna Expressway Two Dead Three Injured in Safari Collision एक्सप्रेस वे: हादसे में महिला समेत दो की मौत, पिता-पुत्र समेत तीन गंभीर घायल , Mathura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsTragic Accident on Yamuna Expressway Two Dead Three Injured in Safari Collision

एक्सप्रेस वे: हादसे में महिला समेत दो की मौत, पिता-पुत्र समेत तीन गंभीर घायल

Mathura News - थाना अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार रात नोएडा से मथुरा की ओर आ रही सफारी माइल स्टोन 98 के समीप अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकरा गई। इसके चलत

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराMon, 5 May 2025 04:07 AM
share Share
Follow Us on
एक्सप्रेस वे: हादसे में महिला समेत दो की मौत, पिता-पुत्र समेत तीन गंभीर घायल

थाना अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार रात नोएडा से मथुरा की ओर आ रही सफारी माइल स्टोन 98 के समीप अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिसके चलते सफारी सवार महिला समेत दो की मौत हो गयी, जबकि महिला का बेटा, पति व भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज घायलों को उपचार के लिये निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिये। वीआईपी होम-फ्लैट नम्बर 305, तिगडी गोल चक्कर के आगे, गौर सिटी, नोएडा निवासी प्रवेश कुमार उर्फ प्रेम परिवार के साथ रहता है।

शनिवार को वह परिवार के साथ अपनी सफारी गाड़ी से वृंदावन दर्शन करने आ रहे थे। बताते हैं कि तभी शनिवार देर रात करीब दो बजे मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 98 पर गांव जावरा के समीप अचानक सफारी गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से टकरा गयी। इसके चलते गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी तो सभी लोग गाड़ी में फंस गये। इनकी चीख पुकार सुन राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मांट जसवीर सिंह, टोल चौकी प्रभारी भुवनेश दीक्षित ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे लोगों को निकलवाकर एम्बुलेंस आदि से उपचार को भिजवाया। इस दौरान चिकित्सकों ने प्रवेश कुमार की पत्नी पूजा व दिल्ली निवासी पूजा की मां की सहेली के बेटे सुमित (23) को मृत घोषित कर दिया, वहीं प्रवेश, बेटा सूर्य कुमार उम्र करीब तीन वर्ष व साला रोशन सिंह निवासी विश्वास नगर नई दिल्ली, मूल निवासी दरभंगा, बिहार का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों के परिजन मथुरा आ गये। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिये। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटा होने पर मन्नत पूरी करने आ रहे थे सपत्नीक पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद पूजा की बहन ने बताया उसकी बहन की शादी वर्ष-2015 में प्रवेश कुमार निवासी गांव छपाई, राजनगर, मधुवनी बिहार के साथ हुई थी। शादी के बाद से वह गौर सिटी स्थित फ्लैट-305 में रह रही थी। उस पर आठ साल की बेटी सुहानी, करीब तीन साल का बेटा सूर्यकुमार है। जीजा ने बेटा (सूर्य) होने के लिये वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में मन्नत मांगी थी। उसके होने के बाद शनिवार को वह अपनी सफारी से मन्नत पूरी करने व बांके बिहारी के दर्शन करने आ रहे थे। इनके साथ मम्मी की सहेली का बेटा सुमित निवासी गांव दुबल, इमामगंज, दरभंगा, बिहार हाल निवासी दिल्ली आया था। दिल्ली मेट्रो में कांट्रैक्ट बेस पर काम करता था सुमित मूल रूप से बिहार के दरभंगा निवासी युवक सुमित दिल्ली में पूजा के मायके के समीप रहता है। पूजा की मां की सहेली अंजू देवी का बेटा सुमित था। पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मृतक सुमित के भाई अभिषेक ने बताया कि वह व उनका भाई सुमित दिल्ली मेट्रो में कांट्रैक्ट बेस पर सिविल का काम करते थे। उसका भाई शनिवार को बांके बिहारी के दर्शन करने प्रवेश के साथ आया था। वह अविवाहिता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नींद की झपकी में गयी दो की जान मांट। नींद की झपकी यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर मौत का कारण बन गयी। आगे चल रहे बड़े वाहन में पीछे से सफारी टकरा गई। इसके चलते महिला समेत दो की मौत व तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार रात दो बजे करीब यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की ओर जा रही टाटा सफारी चालक को माइल स्टोन 98 के समीप अचानक नींद की झपकी आ गयी। इसके चलते उसकी सफारी आगे चल रहे वाहन में घुस कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो यी। इससे कार सवार पांचों लोग फंस गए और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।