Classical Music Tribute to Pandit Prem Prakash Johri in Meerut आईएमए हाल में गूंजा शास्त्रीय संगीत, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsClassical Music Tribute to Pandit Prem Prakash Johri in Meerut

आईएमए हाल में गूंजा शास्त्रीय संगीत

Meerut News - मेरठ में आईएमए हाल में पंडित प्रेम प्रकाश जौहरी की याद में शास्त्रीय संगीत का आयोजन हुआ। सितार वादक सुहैल सईद ने वाचस्पति राग और राग जोग की प्रस्तुति दी। परंपरा संस्था हर साल यह आयोजन करती है। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 5 May 2025 04:04 AM
share Share
Follow Us on
आईएमए हाल में गूंजा शास्त्रीय संगीत

मेरठ। आईएमए हाल में संगीतज्ञ पंडित प्रेम प्रकाश जौहरी की स्मृति में परंपरा संस्था के तत्वावधान में शास्त्रीय संगीत का आयोजन किया गया। सितार वादक सुहैल सईद ने वाचस्पति राग की प्रस्तुति दी। वाचस्पति राग और तीन ताल राग यमन सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। सुहैल सईद ने इलेक्टिक सितार पर राग जोग की भी प्रस्तुति दी। मंच संचालन करते हुए सुहानी जौहरी ने बताया कि परम्परा संस्था आईएमए में हर साल पंडित प्रेम प्रकाश जौहरी की याद में शास्त्रीय संगीत का आयोजन करती है। पंडित प्रेम प्रकाश जौहरी ने संगीत की शिक्षा उस्ताद अमीर खान से प्राप्त की थी। 1962 में पंडित प्रेम प्रकाश जौहरी आरजी पीजी कालेज में प्रवक्ता रहे थे।

सुशील कुमार गायक और संगीतकार विशाल भारद्वाज, डाक्टर उमा गर्ग पंडित प्रेम प्रकाश जौहरी के शिष्य हैं। शास्त्रीय संगीत के इस आयोजन में पंडित रामकुमार मिश्रा, पंडित विश्व मोहन भट़्ट कलाकार प्रस्तुति दे चुके हैं। रविवार को आयोजित शास्त्रीय संगीत में सितार वादक सुहैल सईद का तबले पर साथ उस्ताद अकरम खां ने दिया। अंत में परम्परा संस्था के सदस्यों ने सितारवादक और तबला वादक का आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्रेम जोय बनर्जी, डा. दीप्ती बंसल, डा. नीरु, सप्तक्ष शर्मा, ऋचा शर्मा, रुचि बलूनी, गोविंद विश्वास आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।